अररिया, मार्च 21 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज के सुल्तान पोखर स्थित शशि एकेडमी में पंडित रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब के द्वारा हरियाली मिशन के तहत पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बाल साहित्यकार हेमंत यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज और स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ वातावरण की आवश्यकता है। पर्यावरण प्रदूषण जीवन के लिए समस्या बन गया है। हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। कार्यक्रम में बच्चों ने कविता सुनाई और नारे लगाए। इस मौके पर विद्यालय के निर्देशक सिंपल कुमार,प्राचार्य रश्मि रेखा,शिक्षक सुमन शेखर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.