चाईबासा, अप्रैल 26 -- चाईबासा। स्कॉट हिंदी स्कूल बालिका मध्य विद्यालय में शनिवार को पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत में लायंस क्लब लावण्या की अध्यक्ष आरती मोदी ने प्राचार्य सविता बिरुआ को पौधा भेंट कर स्वागत किया। वहीं क्लब कोषाध्यक्ष प्रीति दोदराजका ने उप-प्राचार्य आश्रिता साहू को पौधा देकर स्वागत किया। क्लब सदस्य खुशबू अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण पर रोचक कहानी सुनाई। जिससे उपस्थित छात्राओं एवं शिक्षकों को पर्यावरण बचाने का सशक्त संदेश मिला। उन्होंने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करने, पौधा रोपण एवं जल संरक्षण पर बल दिया। यह भी पढ़ें- जादूगोड़ा में जैविक उत्पाद निर्माण एवं पुनः उपयोगीकरण कार्यशाला आयोजित मौके पर पर्या...