महाराजगंज, फरवरी 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज नगर के बाजार में रोटरी क्लब की ओर से पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। बाजार करने आए लोगों में 300 कपड़े का थैला वितरित कर उनको पालिथीन से दूरी बनाने की सलाह दी गई। अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया गया। आगे भी इसे चलाया जाएगा। उपाध्यक्ष विजय सिंह संत ने कहा कि सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की भावना इन कपड़ों के थैलो को कई गुना बढ़ा रही हैं। सचिव विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त समाज जरूरी है। कार्यक्रम में प्रभव मिश्रा, पूर्व सचिव देवेश पांडेय, डॉ. मनोज मद्धेशिया, रोटेरियन अनूप टिबड़ेवाल, एमपी सिंह, पूर्व सचिव डॉ. हेमंत श्रीवास्तव, श्याम बिहारी गुप्ता, कोषाध्यक्ष मोहित मदन...