घाटशिला, मार्च 2 -- जादूगोड़ा,संवाददाता। पोटका के पर्यावरण चेतना केंद्र बड़ा सिकदी की ओर से प्रखंड क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत के सुदूर जंगल क्षेत्र बूटगोंडा में शनिवार को जंगल मेला का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों ने जाना की जंगल की जड़ी- बूटी से कैसे इलाज संभव है। इस दौरान बूटगोंडा के ग्राम प्रधान सह कविराज उदय नाथ मुर्मू ने कहा कि पेड़ रहने से जंगल में सभी तरह की दवा मिलेगी। उन्होंने जंगल में पाई जाने वाली जड़ी बूटी से होने वाले इलाज व पत्ते की पहचान कराई, ताकि छोटे-मोटे इलाज जंगल की जड़ी बूटी से ही संभव हो सके। पर्यावरण चेतना केंद्र के निदेशक सिदेश्वर सरदार ने कहा कि जंगल है तो जड़ी बूटी है। इसकी वजह से कविराज भी जिन्दा हैं। कविराज के इलाज से काफी संख्या में ग्रामीण निरोग भी होते हैं। इस मौके पर क्षेत्र के छह कविराज को पर्यावरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.