बगहा, जून 4 -- बगहा, हसं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बगहा अनुमंडल क्षेत्र में ऐसे कई लोग और समूह हैं, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण को ही अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है। इनमें बगहा के गजेंद्र कुमार, मलकौली के निप्पु पाठक और कदमहवा की महिलाओं की पहल लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है। बगहा के गजेंद्र कुमार को लोग अब वृक्ष मित्र और निप्पू पाठक घोंसला मैन के नाम से जानते हैं। दूसरी तरफ कदमहवा गांव की महिलाएं भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिसाल पेश कर रही हैं। सुनीता, चांदतारा, आसमा आदि महिलाओं का कहना है कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है और वायु प्रदूषण बढ़ता है। यह भी पढ़ें- प्रकृति की हरियाली वापस लाने को लगवा रहीं बगीचे इसलिए वे पराली का उपयोग जैविक खाद और अन्य उपयोगी उत्पादों के निर्माण में करने की सलाह देती हैं। पर्य...