रामगढ़, जून 6 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए प्लास्टिक का थैला, गिलास आदि का बहिष्कार करना होगा। उक्त बातें विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कही। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन विभाग की ओर से पतरातू डैम परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। यह सफाई अभियान वन क्षेत्र पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। मौके पर प्रभारी वनपाल अनिल कुमार, संतोष कुमार, उत्तम कुमार, विकास कुमार, साकिर हुसैन, सुमित टोप्पो, लगनू राम, विकास कुमार, शंकर कुमार आदि शामिल थे। यह भी पढ़ें- पौधरोपण कर धरती पर हरियाली बढ़ायें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...