बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- पर्यावरण को बचाने के लिए जरूर लगाएं पौधे फोटो चेवाड़ा01- चेवाड़ा के श्रीकृष्ण सिंह उच्च विद्यायलय में बच्चों के बीच पौधे बांटते वन विभाग के अधिकारी। साथ में हैं एचएम अशोक कुमार। चेवाड़ा, निज संवाददाता । नगर पंचायत के प्लस टू श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय में वन विभाग के अधिकारियों ने विशेष शिविर लगाकर पर्यावरण को बचाने के लिए बच्चों को जागरूक किया। पेड़ों की महत्ता बतायी गयी। बताया गया कि कल-कारखाने और मोटरवाहन से निकलते धुएं के कारण पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। यह मानव जीवन पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। इसलिए पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। जीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी है। बच्चों के बीच पांच सौ छायेदार पौधे बांटे गये। इस मौके पर एचएम अशोक कुमार व अन्य शिक्षक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.