पूर्णिया, फरवरी 3 -- पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के सहकारिता सह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डा. प्रमोद चंद्रवंशी ने हाल ही में पूर्णिया एवं कटिहार जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दोनों जिलों में संचालित वन संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। पूर्णिया परिसदन में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पौधारोपण, जैव विविधता संरक्षण, वन संपदा संवर्धन एवं वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बिना सतत विकास संभव नहीं है, इसलिए इस दिशा में सभी विभागीय अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करना होगा। मंत्री डा. चंद्रवंशी ने निर्देश दिया कि पीपल, बरगद, नीम, पाकड़, गुल्लर, बेल, कटहल, अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.