गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पर 15 मई से चलाए जा रहे 'विश्व पर्यावरण दिवस अभियान' के बीसवें दिन बुधवार को पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत मुख्यालय तथा मंडलों के प्रमुख स्टेशनों, कारखानों, डिपो, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों एवं चिकित्सालयों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में बस्ती स्टेशन पर सफाई मित्रों ने स्टेशन परिसर में पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए जन-जागरूकता रैली निकाली। साथ ही स्टेशन के डस्टबिनों एवं वाटर बूथों की सफाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...