बोकारो, जुलाई 22 -- नावाडीह प्रखंड अंतर्गत देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय के सभागार में नावाडीह खंड की ओर से युवा संवाद सह प्रबोधन का आयोजन किया गया। 'युवा संवाद' युवाओं को राष्ट्र निर्माण, उद्यमिता, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। इसका उद्देश्य युवा में राष्ट्रहित, आत्मनिर्भरता और सामाजिक दायित्व के प्रति सकारात्मक दृष्टि विकसित करना था। मुख्य अतिथि प्रांत महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख संजीत कुमार रहे। कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। आज आवश्यकता ऐसे युवाओं की है जो केवल रोजगार प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि रोजगार का सृजन करने वाले उद्यमी बनें। नवाचार, आत्मनिर्भरता, कौशल और सेवा भाव के माध्यम से युवा भारत को विश्व में अग्रणी राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण...