पर्यावरण की रक्षा हम सबका कर्तव्य : प्रधान जज
मधुबनी, जून 5 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। पर्यावरण की रक्षा हम सबका कर्तव्य है। मानव और पर्यावरण एक दूसरे पर निर्भर होते हैं। हर दिन हम पर्यावरण के बारे में सोचेंगे तभी अगली पीढ़ी को स्वच्छ जल और वायु दे पायेंगे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर यह बातें कही। उन्होंने मधुबनी सिविल कोर्ट परिसर में आम के पौधे भी लगाए। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश जय किशोर दुबे तथा जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश उमेश कुमार पाण्डेय ने जिला के रेंज ऑफिसर संजय कुमार के साथ मिलकर सीता फल एवं आंवला का पौधा लगाए। न्यायाधीशों ने कहा कि जलाशय पर भवन बनाने, वृक्षों की कटाई तथा प्रकृति के साथ छेड़छाड़ के कारण पर्यावरण हमसे मुंह मोड़ लिया है। यह भी पढ़ें- स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मना पर्यावरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.