पटना, मई 2 -- सामान्य प्रशासन विभाग के महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त दीपक कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए नागरिकों के व्यवहार में परिवर्तन महत्वपूर्ण है। हमें ऐसे विचारों को लागू करना होगा। उन्होंने उदाहरण दिया कि कचरा प्रबंधन तभी सुधेरगा जब लोग कचरे को उसके स्रोत पर ही अलग-अलग करना शुरू करेंगे। वे शनिवार को स्थानीय होटल में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) नॉर्थ ईस्टर्न यूनिवर्सिटी एवं एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट (आद्री) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एकदिवसीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 'साक्ष्य से कार्रवाई तक : पटना में पर्यावरणीय संरक्षण और शहरी भविष्य' विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सम्मेलन में बिहार विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष आमिर सुबहानी ने कहा कि सरकार जनता को केंद्र में रखकर सतत और न्यायसंगत ...