पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी हैं : जिप अध्यक्ष
धनबाद, जून 6 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्रीय अतिथि गृह में पर्यावरण संरक्षण पर एक सेमिनार हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. टीपी पांडेय एवं संचालन जगत महतो ने किया। सेमिनार में जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। पंचायत स्तर पर वृक्षारोपण अभियान में तेजी लाया जाएगा। बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा कि जमुनिया नदी और क्षेत्र के पर्यावरण को अवैध खनन से बचाने के लिए जन आंदोलन की जरूरत है। युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुमल शरण ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के साथ नदी बचाने की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मना पर्यावरण दिवस तोपचांची वन प्रक्षेत्र के अधिकारी अजय कुमार मंजुल ने कहा कि वे नदी-ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.