देवरिया, मार्च 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय बगहां मठिया में इको क्लब द्वारा विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। जिसमें गौरैया संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया एवं उनके महत्व के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार राय ने कहा कि गौरैया सिर्फ पक्षी नहीं, हमारे पर्यावरण की छोटी सी खबर वाहक है। यह अनाज के दाने, कीड़े -मकोड़े खाकर संतुलन बनाए रखतीं हैं। मोबाइल टॉवर कांच कंक्रीट के जंगल और कीटनाशकों ने इनका घर छीन लिया है। हम थोड़ा सा ध्यान दें तो गौरैया को बचाया जा सकता है। इको क्लब की नोडल शिक्षिका स्वाति सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने घरों में एक बर्तन में पानी, थोड़ा दान और एक घोंसला स्थल बनाकर रखें, ताकि गौरैया फिर से दरवाजे पर दस्तक दें। विद्यालय में चित्रकला प्रतिय...