पर्यावरण कार्यकर्ता यमुना ढकाल का शेरकोट में भव्य स्वागत
बिजनौर, मई 19 -- शेरकोट। नेपाल की प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय सेविका समिति नेपाल की सदस्य यमुना ढकाल भारत भ्रमण एवं विश्व पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत साइकिल से मंगलवार को दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज में पहुंची। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जो उनके अभियान का 101 वां कार्यक्रम रहा।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए यमुना ढकाल ने पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संवर्धन तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण तैयार करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मानव जीवन की आवश्यकता है। उन्होंने भारत-नेपाल की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक एकता पर भी प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
जलवायु परिवर्तन का स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.