गया, अप्रैल 22 -- विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के जियोलॉजी विभाग ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह की अगुवाई में विश्व पृथ्वी दिवस के सुबह की शुरुआत आवासीय भवन परिसर में पौधारोपण में साथ हुई। इस वर्ष के थीम 'आवर पावर, आवर प्लेनेट' पर आयोजित विश्व पृथ्वी दिवस समारोह में प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने अपने संबोधन में उपस्थित लोगों पृथ्वी को बचाने के लिए ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने और नवीकरणीय संसाधनों के उपयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें अपने पर्यावरण और धरती को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। यह भी पढ़ें- मुंगेर: जेएनवी में पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण कर पृथ्वी की रक्षा का लिया संकल्प प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.