बलिया, अप्रैल 22 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सौजन्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (भीमपुरा) में पृथ्वी दिवस समारोह का आयोजन बाबा शिक्षण प्रशिक्षण एवं ग्रामोत्थान सेवा समिति की ओर से बुधवार को हुआ। वक्ताओं ने पर्यावरण और जल संरक्षण के साथ ही पौधरोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया। शिक्षिका हर्षिता सिंह ने हरित एवं नवीन ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया ।कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संचालन राम बहादुर गौतम ने किया। इस दौरान बिंदु, पूनम, नीतू, रेखा, आराधना चौरसिया, राजेश, देवेंद्र नाथ सिंह, पूरणमल, प्रमोद, संतोष आदि थे। संजीव कुमार ने सबका आभार जताया। यह भी पढ़ें- जेकेएस महाविद्यालय परिसर में पृथ्वी दिवस का आयोजन यह भी पढ़ें- पृथ्वी हमारा एकमात्र निवास स्थान, हम सभी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.