हरिद्वार, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण एवं मानव उत्थान समिति द्वारा दूधाधारी चौक के समीप पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा आमजन से भी पौधरोपण और पौधों के संरक्षण में भागीदारी की अपील की। संस्थापक अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र चिंता का विषय हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। समिति अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। यह भी पढ़ें- हरित हरिद्वार अभियान का शुभारंभ किया महामंत्री अमित शर्मा और कोषाध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह ने जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प...