दुमका, अप्रैल 21 -- दुमका, प्रतिनिधि। ए. एन. कॉलेज दुमका में इको क्लब द्वारा पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन इको क्लब कोऑर्डिनेटर एवं वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमर नाथ सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डॉ. अमर नाथ सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी आधुनिकीकारण की अंधी दौड़ में पर्यावरण के स्थापित मूल तत्वों के साथ अपने ऐशो आराम के लिए खिलवाड़ कर रहे हैं। जिसके परिणामस्वरुप आज प्रकृति अपना रौद्र रूप समय समय पर दिखा रही है जो जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता में निरंतर ह्रास के रूप में प्रकट हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...