रिषिकेष, फरवरी 3 -- रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सलीम अहमद ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने ऋषिकेश से देवप्रयाग के विभिन्न निर्माण स्थलों का जायजा लेते हुए पर्यावरण अनुकूल निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुरंग और अन्य निर्माण कार्यों की वजह से हरित क्षेत्र की भरपाई के रूप में ग्रीन बेल्ट विकसित किया जाएगा। दो दिवसीय दौर पर ऋषिकेश में रेल परियोजना की प्रगति जानने पहुंचे सीएमडी सलीम अहमद ने गत सोमवार को इंजीनियरों और विशेषज्ञों के साथ बैठक की थी। मंगलवार को उन्होंने ऋषिकेश से लेकर कर्णप्रयाग तक परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेल परियोजना के निर्माण के दौरान पर्यावरणीय हानि की भरपाई हरित क्षेत्र विकास के रूप में व्यापक पौधरोपण से की जाएगी ताकि विकास और पर्यावरण में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.