रांची, जून 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस (आईबीसी), नई दिल्ली और आईबीसी झारखंड चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को झारखंड मंत्रालय स्थित न्यू मीटिंग हॉल में 'ग्रीन बिल्डिंग' विषय पर तकनीकी सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने पर्यावरण अनुकूल भवन निर्माण, ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण और सतत विकास की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की। देश के कई हिस्सों, विशेषकर उत्तरी क्षेत्र में चल रही भीषण गर्मी और 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचते तापमान पर वक्ताओं ने कहा कि बदलते मौसम में टिकाऊ और जलवायु के अनुकूल इमारतों का निर्माण अब केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्य आवश्यकता बन गया है। यह भी पढ़ें- जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक चेतावनी, हरित ऊर्जा अपनाने पर जोर विशेषज्ञों ने रेखांकित किया कि भवन निर्माण क्षेत्र में ऊर्ज...