कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता पर्यावरण के अनुकूल पेंट की मांग लगातार बढ़ रही है। अब घर, इंडस्ट्री या उद्योगों में ऐसे पेंट की मांग है, जो वातावरण को नुकसान न पहुंचाएं। इसलिए जरूरी है कि उद्योगों को ऐसी तकनीक विकसित करें, जिससे पेंट इको फ्रेंडली होने के साथ कम लागत वाले हो। एचबीटीयू के पेंट टेक्नोलॉजी विभाग के वार्षिक टेक्निकल फेस्ट ''टेकरोमा-26'' में विशेषज्ञों ने यह बात कही। उन्होंने पर्यावरण अनुकूल पेंट के लिए नवाचार पर जोर दिया।विवि के न्यू ऑडीटोरियम में ईको-फ्रेंडली कोटिंग्स: पेंट क्षेत्र के लिए एक स्थायी भविष्य पर आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों व छात्रों ने मंथन किया। पेंट टेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण मैथानी ने कहा कि ''टेकरोमा'' केवल एक अकादमिक गतिविधि नहीं है, बल्कि यह किताबी ज्ञान और व्यावहारिक अनुभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.