कानपुर, दिसम्बर 19 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कृषि महाविद्यालय में आयोजित दीक्षारंभ-सह-ओरिएंटेशन कार्यक्रम के 8वें दिन नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता डॉ. सीएल मौर्या ने की। कार्यक्रम में मृदा विज्ञान के डॉ. सर्वेश कुमार ने पर्यावरणीय नैतिकता पर जानकारी दी। प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग, मृदा एवं जल संरक्षण और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। वहीं, मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन के छात्र अरुण आर्या ने एग्री-टूरिज्म एवं उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में इसकी भूमिका पर जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन एवं युवाओं की भागीदारी को एग्री-टूरिज्म से जोड़ने की आवश्यकता बताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.