पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने को चलाया अभियान
आगरा, मई 16 -- विश्व पर्यावरण दिवस के तहत रेलवे की ओर से जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान शनिवार को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आयोजित किया गया। इसमें आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, धौलपुर जंक्शन, आगरा किला, ईदगाह, राजा की मंडी और कोसीकलां स्टेशन शामिल रहे। इन स्टेशनों पर पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। पुनः उपयोग योग्य बोतलों, बैग और कंटेनरों के उपयोग को बढ़ावा दिया गया। रेलवन और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से डिजिटल टिकटिंग और पेपरलेस यात्रा अपनाने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग न करने के लिए यात्रियों किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.