पर्यावरणीय बदलावों का अध्ययन कर सकेंगे वैज्ञानिक
पूर्णिया, मई 31 -- पूर्णिया, रजनीश। पूर्णिया मौसम विभाग कार्यालय में इनवायरामेंटल रेडिएशन मॉनीटरिंग (ईआरएम-सैट) स्थापित किया गया है। यह अत्याधुनिक उपकरण प्राकृतिक पृष्ठभूमि गामा विकिरण स्तर की लगातार निगरानी करने के लिए तैयार किया गया है। इस सिस्टम के लगने से अब पूर्वी बिहार में पर्यावरणीय विकिरण की गतिविधियों पर वैज्ञानिक तरीके से नजर रखी जा सकेगी। ईआरएम सैट लगने से कई महत्वपूर्ण फायदे होंगे। सबसे बड़ा लाभ यह है कि पर्यावरण सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। किसी भी संभावित रेडियोधर्मी खतरे की प्रारंभिक जानकारी समय पर मिल सकेगी। इससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा मौसम और पर्यावरण से जुड़े शोध कार्यों को भी नई दिशा मिलेगी। वैज्ञानिक लंबे समय तक एकत्रित आंकड़ों के आधार पर पर्यावरणीय बदलावों का अध्ययन कर सकेंगे। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.