रांची, मार्च 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची में शनिवार को चतुर्थ न्यायमूर्ति एसबी सिन्हा स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें न्यायपालिका, शिक्षाविदों और विधि समुदाय के सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना ने पर्यावरणीय न्याय और जलवायु परिवर्तन: न्यायालय किस प्रकार आगे का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं, विषय पर व्याख्यान दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय न्याय सिर्फ नीतिगत मुद्दा नहीं, बल्कि एक संवैधानिक अनिवार्यता है। उन्होंने न्यायपालिका की सक्रिय भूमिका पर बल देते हुए कहा कि न्यायालयों को संवैधानिक सिद्धांतों की व्याख्या के माध्यम से पर्यावरणीय शासन को दिशा प्रदान करनी चाहिए।न्यायमूर्ति नागरत्न...