देहरादून, सितम्बर 12 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पद्मभूषण डॉ.अनिल प्रकाश जोशी दो अक्तूबर को नेपाल से भारत के लिए अपनी तीन हजार किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा पर निकलेंगे। प्रकृति, पर्यावरण, प्रभु पारिस्थितिकी से परिचय से जुड़े सवालों को लेकर यह यात्रा दो अक्तूबर को नेपाल के जानकीपुर से शुरू होगी।करीब 50-55 दिन की यह यात्रा लगभगी तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए विभिन्न पड़ावों से होकर गुजरेगी। डॉ.अनिल जोशी ने बताया कि विगत दशकों की भांति इस साल भी उनकी यात्रा गांधी जयंती के दिन से निकलेगी। क्योंकि गांधी जी की चिंताएं, स्वराज व स्वस्थ पारिस्थितिकी से जुड़ी थी। इसलिए इस दिन को यात्रा के लिए तय किया गया है। यह भी पढ़ें- गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने राजस्थान से निकले सूरज नायक पहुंचे जमशेदपुर यह यात्रा नेपाल से भारत के झारखंड,...