नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- दिल्ली में भाजपा के विधायक करनैल सिंह की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को कहा कि करनैल सिंह के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट में अडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (AJCM) ने यह आदेश पारित किया। जज ने कहा,'यह अदालत तथ्यों से अवगत है और प्रथम दृष्टया शिकायतकर्ता की ओर से मानहानि के सभी सबूत स्थापित किए गए हैं। इसलिए मुकदमे की कार्यवाही आगे बढ़ाई जाए।' आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की शिकायत पर संज्ञान लेने के बाद एसीजेएम दलाल ने कहा करनैल सिंह के खिलाफ आरोप आधारहीन नहीं हैं और केस चलाने के लिए पर्याप्त हैं। अदालत ने भाजपा विधायक को नोटिस भेजा और 8 अप्रैल को अगली सुनवाई के दौरान अनिवार्य रूप से मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.