उरई, अप्रैल 6 -- उरई। संवाददाता शहर के वार्ड नंबर एक उमरारखेरा पश्चिमी में पिछले चार साल से विद्युत पोलों की कमी बनी हुई है। इससे आएदिन बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है। सोमवार को वार्ड सभासद ने आपूर्ति को सुचारु रुप से जारी रखने के लिए अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग को संबोधित ज्ञापन बाबू को दिया। इसमें छूटे हुए स्थानों पर नए पोल लगवाए के साथ लटक रही बंच लाइन को कसवाने की मांग की है।वार्ड सभासद जितेंद्र याज्ञिक सोमवार को प्रतिनिधि पकंज याज्ञिक समेत तमाम लोगों के साथ विद्युत कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि वर्ष 2022से वार्ड में पोलों का अभाव बना हुआ है। ज्ञापन में कहा कि वार्ड में 40से 50 पोलों की जरुरत है। पर्याप्त पोल न होने की वजह से बिजली समस्या बनी रहती है। कई जगहों पर पोल जर्जर हो गए हैं, जिनसे आंधी पानी में बिजली प्रभावित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.