फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जिले में इस समय मक्का की फसल तैयार हो रही है। लेकिन पर्याप्त बिजली की आपूर्ति न होने से मक्का की फसल सूख रही है। इसके अलावा घुईया आदि की फसलें भी प्रयाप्त बिजली न आने से प्रभावित हो रही है।सिंचाई और घरेलू बिजली अलग अलग कर दी गई है। अब दिन में ही सिंचाई के लिए बिजली की आपूर्ति दी जाती है। किसी फीडर पर पांच तो किसी पर छह घंटे ही सिंचाई के लिए बिजली की आपूर्ति हो रही है। इससे जायद की फसलों की सही से सिंचाई नहीं हो पा रही है। दिन में अगर फसल की सिंचाई नहीं हो पाती है तो रात में इसका कोई विकल्प नहीं है। अगले दिन जब बिजली आती है तभी सिंचाई करना संभव हो पता है। लेकिन इस समय जिस तरह से तापमान बढ़ा हुआ चल रहा है और धूप में तेजी हो रही है इससे मक्का आदि फसलों में अधिक सिंचाई करना पड़ रही है। ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.