पर्याप्त डॉक्टर न होने से मरीज परेशान
रामपुर, मई 12 -- शाहबाद। सीएचसी शाहबाद में डॉक्टरों की कमी को लेकर भाकियू टिकैत के युवा मंडल महासचिव प्रमोद यादव ने आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर न होने से मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम धुरियाई निवासी प्रमोद यादव ने बताया कि नौ मई को वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ एक गरीब किसान को दवा दिलाने सीएचसी शाहबाद पहुंचे थे। वहां अत्यधिक भीड़ के बावजूद डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। उन्होंने बताया कि 13 मई को सुबह 10 बजे वह ग्राम धुरियाई से नंगे पैर पैदल चलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचेंगे और उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। यह भी पढ़ें- यूरोलॉजिस्ट नहीं होने से बुजुर्ग मरीज परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.