फरीदाबाद, मार्च 7 -- पलवल, अजित कुमार। शहर में पानी की आपूर्ति बेहतर की जाएगी। इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने 200 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इसके तहत यमुना किनारे रेनीवेल ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इससे शहर की करीब दो लाख आबादी को गर्मियों में पीने के पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।विभाग की योजना के मुताबिक गांव थंतरी के पास यमुना नदी के किनारे चार रेनीवेल ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इन ट्यूबवेलों के माध्यम से भूजल को सुरक्षित तरीके से निकालकर पेयजल के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। रेनीवेल तकनीक का उपयोग नदी के आसपास के जलस्तर को बनाए रखते हुए पानी लेने के लिए किया जाता है। विभाग ने इसके लिए जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। परियोजना के लागू होने के बाद शहर में पानी का अतिरिक्त स्रोत तैयार हो जाएगा। इससे गर्मियों के मौसम में होने वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.