पीलीभीत, जून 18 -- पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पन्न हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर निस्तारण की मांग की गई। किसान पंचायत में ब्लाक अध्यक्ष पूरनपुर पवन कुमार वर्मा ने कहा कि जिले की सहकारी समितियों पर किसानों की मांग के अनुरुप यूरिया और डीएपी खाद नही मिल रही है। एक किसान को सिर्फ चार से पांच बैग खाद ही मिल पा रही है, जिससे कृषि कार्य बड़े पैमाने पर प्रभावित हो रहा है। पर्याप्त खाद न मिलने से फसलों के उत्पादन पर भी बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना है। यह भी पढ़ें- किसानों ने पर्याप्त यूरिया की उपलब्धता कराने पर जोर महिला प्रकोष्ठ की समस्याएँ महिला प्रकोष्ठ की सदर तहसील अध्यक्ष रेशमा वर्मा ने कहा कि बजाज हिन्दुस्तान लिमिटेड बरखेड़ा किसान...