बगहा, अप्रैल 18 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय पर्यवेक्षण गृह, बेतिया में रह रहे बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक शानदार पहल की गई है। अम्मा ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित इंफोटेक के सहयोग से यहा आवासित बच्चों के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शनिवार को शुरुआत की गई। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि अम्मा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं इन्फोटेक के निदेशक ज्ञानेंद्र शरण एवं पर्यवेक्षण गृह के अधीक्षक शंभू प्रसाद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। श्री शरण ने कहा कि आज का युग पूरी तरह डिजिटल हो चुका है। बिना कंप्यूटर ज्ञान के आगे बढ़ना बहुत कठिन है। यह भी पढ़ें- पर्यवेक्षण गृह के बच्चों को मिलेगी कंप्यूटर की जानकारी उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य इन बच्चों के हाथों में हुनर देना है ताकि यहाँ से...