पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के अवर सचिव लक्ष्मी चंद ने पर्यवेक्षण गृह पूर्णिया का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई पूर्णिया के सहायक निदेशक अमरेश कुमार द्वारा सचिव का स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक ने अवगत कराया कि पर्यवेक्षण गृह में वर्तमान में कुल 92 बच्चे आवासित हैं, जिनमें पूर्णिया एवं कटिहार जिले के बच्चे शामिल हैं। अवर सचिव ने गृह में बच्चों को प्रदान की जा रही सुविधाओं की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गृह में आवासित बच्चों को सरकार द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं अधीक्षक की देखरेख में नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। निरीक्षण के क्रम में बच्चों को दी जा रही आवासन व्यवस्था, बिछावन, वस्त्र, भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.