मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मिशन वात्सल्य के अंतर्गत जिले में तीन बाल देखरेख संस्थान संचालित हैं। इनमें पर्यवेक्षण गृह, बालगृह एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान शामिल हैं। इन संस्थानों में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों की कमी को दूर करने का डीएम ने निर्णय लिया है। इसके तहत पर्यवेक्षण गृह के लिए संगीत शिक्षक एवं कंप्यूटर शिक्षक तथा बालगृह के लिए सामान्य शिक्षक एवं विशेष शिक्षक की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है।शुक्रवार को बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए जिला बाल संरक्षण इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम की अध्यक्षता में हुई। उप विकास आयुक्त ने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी बाल देखरे...