हजारीबाग, मई 9 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही में प्रथम चरण की मकान सूचीकरण जनगणना का प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। 16 मई से प्रगणक और पर्यवेक्षक मकान सूचीकरण का कार्य शुरू करेंगे। प्रथम चरण की जनगणना 14 जून तक पूरी कर ली जाएगी। प्रथम चरण की मकान सूचीकरण जनगणना का प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 अप्रैल को शुरू हुआ था जो 9 मई को संपन्न हो गया। 1 मई से 15 मई तक स्व- गणना का कार्य चल रहा है। 16 मई से वास्तविक जनगणना में मकान सूचीकरण का चरण शुरू होगा। प्रगणक और पर्यवेक्षकों को फील्ड ट्रेनर अयोध्या कुम्हार, राजेन्द्र आर्य, डॉ सुनील यादव, मथुरा प्रसाद, तुलसी कुमार दास और बमबम कुमार राम ने प्रशिक्षण दिया। यह भी पढ़ें- बारियातू में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सहायक चार्ज पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण की समाप्ति पर प्रशिक्षक और प्र...