पर्यवेक्षक ने लिए जिला और महानगर अध्यक्ष पद के इंटरव्यू
बरेली, अगस्त 25 -- संगठन सृजन अभियान के तहत पर्यवेक्षक जयेंद्र रमोला ने सोमवार को सर्किट हाउस में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक जिला एवं महानगर अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वाले नेताओं के इंटरव्यू लिए। इस दौरान पर्यवेक्षक जयेंद्र रमोला ने सभी नेताओं से एक-एक करके उनका इंटरव्यू लिया और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी लोग पार्टी और संगठन के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें जो भी निर्णय होगा वह हाई कमान द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने जिला एवं महानगर अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है, उनकी हर स्तर से जानकारी ली गई है और कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की राय भी इसमें शामिल रहेगी। इस दौरान जिया उर रहमान, डॉ. चारू मेहरोत्रा, पारस शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.