भागलपुर, मई 14 -- नरपतगंज से नंदकिशोर भगत की रिपोर्ट नरपतगंज नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार की अध्यक्षता में गणना कार्य के प्रगति को लेकर बुधवार को विशेष समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में चल रहे जनगणना कार्य की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। सभी पर्यवेक्षकों को समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने कुछ प्रगणकों द्वारा फील्ड में किए जा रहे कार्य की धीमी गति पर गहरा असंतोष व्यक्त किया उन्होंने संबंधित पर्यवेक्षकों को हिदायत दी कि वे अपने अधीन प्रगणकों की कार्यप्रणाली की निरंतर निगरानी करें और कार्य की गति में तेजी लाएं। यह भी पढ़ें- हसनपुरा में जनगणना कार्य में गंभीरता को ले पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक। कहा कि गणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी ...