दरभंगा, अप्रैल 25 -- मनीगाछी। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शनिवार को जनगणना पर्यवेक्षकों की बैठक बीडीओ दुनिया लाल यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी पर्यवेक्षकों को मैप, नक्शा व नियुक्ति पत्र देते हुए इसे भौतिक स्तर पर काम करने वाले सभी प्रगणकों को उपलब्ध कराते हुए इसका भौतिक सत्यापन कराने तथा इनकी त्रुटियों को 28 अप्रैल तक सुधार कराने का निर्देश दिया। बीडीओ ने सभी पर्यवेक्षकों को एक मई तक होल्ड को प्रेरित कर स्व जनगणना सुनिश्चित करवाने का निर्देश भी दिया। मौके पर बड़ी संख्या में जनगणना पर्यवेक्षक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जनगणना पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...