पर्यवेक्षकों की बैठक में 14 अनुपस्थित, शो-कॉज
गिरडीह, मई 30 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड परिसर के सभाकक्ष में शुक्रवार को गांडेय बीडीओ निशार अंजुम की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। बैठक में बीडीओ ने जनगणना 2027 के कार्य में लगे हुए सभी पर्यवेक्षकों ( सुपरवाइजर ) को कई निर्देश दिया। बीडीओं ने कहा कि सभी पर्यवेक्षक अपने कार्यों मे तेजी लाएं और निर्धारित समयानुसार अपने कार्यों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि जिस प्रगणक का एचएलओ एप्प पर हाउस लिस्टिंग की इंट्री जीरो दिख रही है वो जल्द से जल्द हाउस लिस्टिंग की इंट्री कर लें। बैठक में अनुपस्थित पर्यवेक्षकों को बीडीओ ने शो कॉज करने का आदेश दिया है। बता दें कि जनगणना 2027 को लेकर प्रखंड स्तर में कुल 64 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। शुक्रवार की बैठक में 50 पर्यवेक्षक उपस्थित रहे जबकि 14 पर्यवेक्षक अनुपस्थित रहे। बैठक में जनगणना के अपर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.