पर्यटन स्थल के रूम में विकसित होगा ब्रह्म बाबा मंदिर
आजमगढ़, जून 23 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इंटरलाकिंग, विश्रामालय, शौचालय, स्ट्रीट लाइट के साथ ही सुंदरीकरण का कार्य कराए जाने के लिए शासन की ओर से 98.50 लाख रुपये की धनराशि मिली है। मंगलवार को लालगंज विधायक ने मंदिर में पूजन-अर्चन के साथ ही शिलान्यास किया। बरदह बाजार के समीप स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर काफी प्राचीन है। इस मंदिर में ब्रह्म बाबा के अलावा भगवान शंकर, बजरंगबली, मां दुर्गा, साई बाबा की प्रतिमा स्थापित है। बरदह बाजार के अलावा दूरदराज के क्षेत्रों के काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पूजन-अर्चन के लिए प्रतिदिन आते हैं। इसके साथ ही शादी विवाह समेत अन्य कार्यक्रम भी मंदिर परिसर में आयोजित होते हैं। क्षेत्र के लोग काफी अर्से से मंदिर को पर्यटन स्थल के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.