गढ़वा, अप्रैल 9 -- केतार, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार की ओर से घोषित पर्यटन स्थल मुकुंदपुर गांव के नारायण वन स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर और केतार स्थित मां चतुर्भुजी मंदिर का अभी भी अपेक्षित विकास नहीं हुआ। लगभग दो वर्ष पूर्व ही पर्यटन स्थल का दर्जा नारायण वन स्थित सूर्य मंदिर को मिला। उसके बाद भी विकास के लिए आवंटन नहीं मिला। आवंटन नहीं मिलने के कारण नारायण वन स्थित सूर्य मंदिर में आधारभूत संरचनाओं का विकास नहीं हुआ। मंदिर विकास समिति के द्वारा मंदिर का निर्माण कराया गया है, लेकिन अभी बहुत सारा कार्य राशि के अभाव में ठप पड़ा हुआ है। मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह और सचिव रविकांत चंद्रवंशी ने बताया कि इसे पर्यटन स्थल भले ही बना दिया गया हो, लेकिन धरातल पर उससे संबंधित कोई भी कार्य नहीं किया गया है। अगर पर्यटन विभाग के द्वारा य...