कोडरमा, मार्च 24 -- कोडरमा। जिले को पर्यटन के क्षेत्र में विकसित कर आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर पर्यटन स्थलों के समग्र विकास के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। सोमवार को उपायुक्त ऋतुराज एवं उप विकास आयुक्त रवि जैन ने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल वृंदाहा एवं तिलैया डैम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि पर्यटन स्थलों का व्यवस्थित विकास होने से जिले की पहचान मजबूत होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि पर्यटक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.