हरदोई, जून 11 -- हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में जनपद के पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण एवं पर्यटक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण संबंधी समीक्षा बैठक हुई। पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र जनपद की आर्थिक उन्नति, स्थानीय रोजगार सृजन तथा सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। पर्यटन स्थलों के समुचित विकास एवं सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। जनपद की विशिष्ट पहचान को व्यापक स्तर पर स्थापित करने में सहायता मिलेगी। पर्यट...