खगडि़या, जुलाई 9 -- खगड़िया, नगर संवाददाता डीएम विक्रम विरकर ने जिले में पर्यटन विकास से संबंधित प्रस्तावित एवं संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए कसरैया धार एवं मां कात्यायनी मंदिर का गुरुवार को निरीक्षण किया। अधिकारियों की टीम के साथ डीएम कसरैया धार पहुंचकर यहां पर इसे एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की संभावनाओं का जायजा लिया। साथ ही बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थल की भौगोलिक एवं प्राकृतिक विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विकास की कार्य योजना तैयार करने तथा आवश्यक अधोसंरचनात्मक सुविधाओं के विकास के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने इस दौरान तैयार की गई कार्य योजना के तहत किन जगहों पर किन कायोंर् का किया जाना है, इसकी भी जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि सरकार द...