नैनीताल, अप्रैल 23 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में पर्यटन सीजन के दौरान पर्यटकों से ओवररेटिंग और अभद्रता की शिकायतों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम नवाजिश खलीक ने स्पष्ट किया है कि होटल, रिजॉर्ट, होमस्टे या गेस्टहाउस में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस संबंध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शहर में वार्डवार 15 निरीक्षण समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों में राजस्व विभाग, नगर पालिका और जिला विकास प्राधिकरण के कुल 45 कर्मियों को शामिल किया गया है। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि सभी समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, रिजॉर्ट, होमस्टे और गेस्टहाउस का निरीक्षण करेंगी। यह भी पढ़ें- बेतालघाट में सीएससी केंद्रों पर छापेमारी, पांच में मिलीं भारी अनियमितताएं इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.