छपरा, दिसम्बर 15 -- एकमा। एकमा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को बिहार विधान सभा की पर्यटन उद्योग समिति का सभापति मनोनीत किया गया है। 15 सदस्यीय इस समिति का गठन राज्य में पर्यटन व उद्योग के विकास को गति देने के उद्देश्य से किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार द्वारा समिति के गठन व सभापति की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी की गई है। इस महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी विधायक मनोरंजन सिंह को सौंपे जाने से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। समर्थकों व क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में पर्यटन उद्योग को नई दिशा मिलेगी और राज्य की सांस्कृतिक व पर्यटन संभावनाएं और अधिक सशक्त होंगी। - नवाचारी शैक्षणिक गतिविधि में शिक्षक सम्मानित बनियापुर, एक प्रतिनिधि। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.