पटना, मई 11 -- मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पर्यटन निदेशक उदयन मिश्रा, संयुक्त सचिव इंदु कुमारी समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पर्यटन सचिव ने बताया कि पर्यटन विभाग अपने लक्ष्य के अनुरूप राज्य में पर्यटकीय सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। उनकी प्राथमिकता रहेगी कि पर्यटन विभाग की सभी योजनाओं का ससमय कार्यान्वयन सुनिश्चित हो। यह भी पढ़ें- जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी : भगवान सिंह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...