रांची, सितम्बर 29 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट में रामगढ़ जिले के मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार से जुड़े मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान पूर्व के आदेश के बाद भी पर्यटन सचिव के उपस्थित नहीं होने पर अदालत ने नाराजगी जताई। सरकार की ओर से बताया गया कि पर्यटन सचिव नीति आयोग के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्य से बाहर गए हुए हैं। सरकार ने अदालत से उन्हें उपस्थित होने के लिए कुछ समय देने का आग्रह किया। हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई में पर्यटन सचिव और रामगढ़ के उपायुक्त को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई के दौरान दोनों अधिकारियों की मौजूदगी जरूरी होगी। मामले की अगली सुनवाई पांच अक्तूबर को होगी। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता भरत कुमार ने पक्ष रखा। मामले...